एचसीसी ने रोमांचक मुकाबले में डीके स्पोर्ट्स को 2 रनों से हराया
हल्द्वानी में जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर एचसीसी क्लब ने डीके स्पोर्ट्स क्लब को 2 रन से हराया। एचसीसी ने 261 रन बनाए, जिसमें सौरभ रावत ने 108 रन बनाए। डीके स्पोर्ट्स 259 रन ही बना सकी, रक्षित डालाकोटी ने 128 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सौरभ रावत रहे।

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर एचसीसी क्लब और डीके स्पोर्ट्स क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें एचसीसी ने दो रन से जीत दर्ज की। डीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। एचसीसी ने 45 ओवरों में 8 विकेट पर 261 रन बनाए। रणजी खिलाड़ी सौरभ रावत ने शानदार 108, स्वेतांश सिंह ने 48, लक्ष्य नयाल ने 42 और पारितोष राणा ने 23 रनों की पारी खेली। डीके के रक्षित डालाकोटी ने 4 और आयुष तिलारा ने 3 विकेट लिए। डीके स्पोर्ट्स 45 ओवरों में 3 विकेट पर 259 रन ही बना सकी।
रक्षित ने नाबाद 128, अटल पलरिया ने 56 और गुरसिमरन ने 23 रन बनाए। एचसीसी के विशाल खाती ने 2 और गौरव अधिकारी ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सौरभ रावत को दिया गया। अंपायर विजय आर्या व शिवम पाण्डे, स्कोरर हरप्रीत सिंह कम्बोज रहे। इस दौरान नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, हर्ष गोयल, लीला कांडपाल, नरेंद्र अधिकारी, जगमोहन बगड़वाल, आंनद बिष्ट, अमित कांडपाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


