दीक्षांशु के शतक की बदौलत एचसीसी 118 रनों से जीती

Jan 06, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली

दीक्षांशु के शतक की बदौलत एचसीसी 118 रनों से जीती

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की जिला लीग चल रही है। मंगलवार को खराब मौसम के कारण मैच 25-25 ओवरों का कराया गया। एचसीसी ने गट्स एन ग्लोरी को 118 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। गट्स एन ग्लोरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एचसीसी ने निर्धारित 25 ओवरों में 4 विकेट खोकर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रणजी खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी ने मात्र 50 गेंदों में 10 छक्के और 11 चौके जड़ते हुए ताबड़तोड़ 114 रन बनाए। प्रभाकर नैनवाल ने 71 और लक्ष्य नयाल ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली।

गट्स एन ग्लोरी की ओर से शिवांश कांडपाल ने दो, मनसिमर और गौरव जोशी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में गट्स एन ग्लोरी की टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 148 रन ही बना सकी। राघव जोशी (27), शिवांश कांडपाल (25), ईशान (23) और गौरव जोशी (20) ही टिक सके। एचसीसी के गौरव अधिकारी ने 4, करन फर्तियाल ने 3 और विशाल खाती ने 2 विकेट चटकाए। शानदार शतकीय पारी के लिए दीक्षांशु नेगी मैन ऑफ द मैच चुने गए। अंपायर विजय आर्या, शिवम पांडे और स्कोरर हरप्रीत सिंह कम्बोज रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।