डीके स्पोर्ट्स को हरा एचसीसी फाइनल में पहुंची

Feb 04, 2026 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

डीके स्पोर्ट्स को 9 रनों से हराया, लक्ष्य नयाल बने मैन आफ द मैच अंडर-19

डीके स्पोर्ट्स को हरा एचसीसी फाइनल में पहुंची

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंडर-19 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में एचसीसी ने डीके स्पोर्ट्स को 9 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में बुधवार एचसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 45 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए। लक्ष्य नयाल ने 58, वंश कनोजिया 51, दिव्यांश बिष्ट 36, मनमोहन 34 और संस्कार ने 20 रनों का योगदान दिया। डीके स्पोर्ट्स के देवांग नेगी और राकेश बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीके स्पोर्ट्स 44वें ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई।

पृथ्वी रावल ने 81 और राकेश बिष्ट ने 74 रन बनाए, लेकिन जीत नहीं मिली। एचसीसी के तुषार, विशाल और लक्ष्य ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य नयाल रहे। अंपायर शिवम् पांडे व विकल्प बिष्ट, स्कोरर निकित जोशी रहे। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को जीएनजी और कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।