रोमांचक मुकाबले में डीके स्पोर्ट्स को हरा एचसीसी फाइनल में पहुंची
- डीके स्पोर्ट्स को 9 रनों से हराया, लक्ष्य नयाल बने मैन आफ द

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग के पहला सेमीफाइनल में एचसीसी ने डीके स्पोर्ट्स को 9 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर किया। बुधवार को जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में एचसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 45 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए। लक्ष्य नयाल ने 58, वंश कनोजिया ने 51, दिव्यांश बिष्ट 36, मनमोहन 34 और संस्कार ने 20 रनों का योगदान दिया। डीके स्पोर्ट्स के देवांग नेगी और राकेश बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीके स्पोर्ट्स 44वें ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई।
पृथ्वी रावल ने 81 और राकेश बिष्ट ने 74 रन बनाए, लेकिन जीत नहीं मिली। एचसीसी के तुषार, विशाल और लक्ष्य ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य नयाल रहे। अंपायर शिवम् पांडे व विकल्प बिष्ट, स्कोरर निकित जोशी थे। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि दूसरा सेमीफइनल गुरुवार को जीएनजी और कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


