Hari Sharanam Jana Sanstha took out a grand Kalash Yatra हरि शरणम् जन संस्था ने निकाली भव्य कलश यात्रा, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHari Sharanam Jana Sanstha took out a grand Kalash Yatra

हरि शरणम् जन संस्था ने निकाली भव्य कलश यात्रा

हल्द्वानी। हरि शरणम् जन संस्था द्वारा होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 12 Nov 2022 02:01 PM
share Share
Follow Us on
हरि शरणम् जन संस्था ने निकाली भव्य कलश यात्रा

हल्द्वानी। हरि शरणम् जन संस्था द्वारा होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत आज से हो गई हे। शहर में शनिवार को नव युवक संघ द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्र पीसीएफ प्लाजा बरेली रोड से निकल कर नैनीताल रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। यात्रा में महिलाए पारंपरिक परिधान में सजी हुई नजर आई। यात्रा में सबसे आगे युवको द्वारा पीले रंग का ध्वज लेजाया जा रहा था। उसके बाद कुमाऊं के इष्ट देव गोलू देवता व नीम करोली बाबा की तस्वीर लाई जा रही थी। उसके बाद कलश पकड़े अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शौका समाज और शहर की अन्य महिलाए। सभी महिलांए अपनी अपनी पांरपरिक वेशभूषा में बेहद अद्भुत लग रही थी। यात्रा में राधा-कृष्ण, कृष्ण-बलराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ने बताया कि यात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। बताया कि पुष्पा वर्षा नैनीताल रोड में की जाएगी। जिसमें भक्तों के ऊपर पांच क्विंटल गुलाब और गैंदे के फूल बरसाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।