ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीआधे घंटे की बारिश से शहर में हुआ जलभराव

आधे घंटे की बारिश से शहर में हुआ जलभराव

शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...

शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
1/ 5शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
2/ 5शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
3/ 5शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
4/ 5शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
5/ 5शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस...
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीWed, 10 Jun 2020 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वनभूलपुरा के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया।

बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे और काफी उमस थी। दोपहर करीब एक बजे बारिश शुरू हुई। करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। करीब 23.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से तिकोनिया क्षेत्र से सड़क किनारे-किनारे पानी बाजार की तरफ बहने लगा। इसके अलावा अन्य इलाकों से भी पानी शहर की तरफ आया। इससे कालाढूंगी रोड पर जलभराव हो गया। इससे लोगों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। वनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कूड़ा सड़कों पर तैरने लगा। कई घरों में पानी घुस गया। वार्ड के पार्षद जाकिर हुसैन ने बताया कि पूरे शहर का कूड़ा उनके वार्ड से जाने वाली नालियों में भरा पड़ा है। थोड़ी सी बारिश में नालियां चोक हो जाती हैं और इलाके में पूरी तरह से पानी भर जाता है। उन्होंने नगर निगम से इलाके में साफ-सफाई के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

आज भी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हो सकती है बारिश

हल्द्वानी। दोपहर में हुई बारिश के बाद उमस दोगुनी बढ़ गई। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को वातावरण में नमी 42 प्रतिशत थी, वहीं बुधवार को इसका स्तर 80 प्रतिशत पहुंच गया। इसके चलते लोग उमस से काफी परेशान रहे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। हवा दक्षिण पूर्व दिशा से 6.1 किमी की रफ्तार से चली। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें