
आरटीओ ने 600 चालान काटे, 47 वाहन सीज किए
हल्द्वानी में नए परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने सड़क सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 11 प्रवर्तन दलों ने 600 वाहनों के चालान काटे, जिसमें 184 भारी वाहन और 202 दोपहिया शामिल हैं। शराब पीकर...
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे ने हल्द्वानी में चार्ज संभालते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाओं पर अंकुश व सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 प्रवर्तन दलों ने हल्द्वानी, भीमताल, रुद्रपुर, रामनगर, कालाढूंगी, नैनीताल सहित शहरी क्षेत्रों में चेकिंग कर 600 वाहनों के चालान काटे। आरटीओ पांडे ने बताया कि 184 भारी वाहन, 202 दोपहिया और 20 स्कूल बसों के नियमविरुद्ध मिलने पर कार्रवाई की गई। 47 वाहन सीज कर थानों व आरटीओ कार्यालय में निरुद्ध किए गए। वहीं 28 भारी व 33 यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग का चालान हुआ।

बिना हेलमेट 168 और ट्रिपल राइडिंग पर 13 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। हल्द्वानी में केन्द्रीय विद्यालय की एक स्कूल बस के चालक को एल्कोमीटर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया, जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया। इसी तरह एक स्कूटी चालक और एक व्यवसायिक वाहन चालक पर भी शराब पीकर गाड़ी चलाने का अभियोग दर्ज हुआ। ऊधमसिंहनगर, काशीपुर, रामनगर, टनकपुर आदि स्थानों पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




