Haldwani News: गौलापार में ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर बनेगा ग्रीन बेल्ट

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के गौलापार में ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहरी क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा। नगर निगम कूड़े की सफाई कर ग्रीन बेल्ट बनाएगा, जिससे धूल और प्रदूषण में कमी आएगी। एनटीपीसी के प्लांट के सहयोग से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा।

Haldwani News: गौलापार में ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर बनेगा ग्रीन बेल्ट

Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहरी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा। नगर निगम ग्राउंड के बाहर वनभूमि में जमा कूड़े की सफाई करके ग्रीन बेल्ट बनाएगा। इसके बाद एनटीपीसी के लगने वाले प्लांट से कूड़े का निस्तारण होगा। जिससे यहां लगे कूड़े के पहाड़ से निजात मिलने की उम्मीद है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। कूड़े के निस्तारण के लिए यहां एनटीपीसी से हुए अनुबंध के अनुसार चारकोल प्लांट लगाया जाना है। इसके लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर वर्षों से जमा कूड़े को हटाकर हरियाली विकसित की जाएगी।

ग्रीन बेल्ट बनने से प्लांट के शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्र में धूल, दुर्गंध और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही यह क्षेत्र सौंदर्यीकरण का भी उदाहरण बनेगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि वनभूमि से कूड़ा हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन कर लिया गया है। इसके बाद ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।