होली पर ड्रोन से निगरानी, पुलिस रहेगी मुस्तैद

Mar 02, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

एसएसपी ने कहा, अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर तैनात रहें कर्मचारी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त

होली पर ड्रोन से निगरानी, पुलिस रहेगी मुस्तैद

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने कहा कि होली पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। अब चौराहों, संवेदनशील इलाकों और सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। संदिग्धों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि पूरे जिले में चार से अधिक ड्रोन की मदद से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील जगहों पर लगे कैमरों की कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। पूरे जिले में सिविल पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। वनभूलपुरा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। एसएसपी ने एसपी क्राइम और एसपी सिटी को निर्देश दिए हैं कि जनपद की सीमा के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों को चेक किया जाए।

300 से अधिक पुलिस कर्मी इस समय ड्यूटी पर तैनात हैं। एसएसपी ने साफ कहा कि लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जाम छलकाने वालों को सख्त हिदायत दी है कि शहर में माहौल खराब करने का प्रयास न करें। अगर ऐसा किया जो जेल की हवा खाने को तैयार रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।