अब फर्राटा भरेंगे हल्द्वानी के साइकिलिस्ट, स्टेडियम को जल्द मिलेगा नया कोच

May 07, 2026 11:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम में साइकिलिंग प्रशिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए खेल विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है। साइकिलिंग के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है, लेकिन स्थायी कोच न होने से 30 से अधिक खिलाड़ियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जल्द ही योग्य प्रशिक्षक की तैनाती होगी।

अब फर्राटा भरेंगे हल्द्वानी के साइकिलिस्ट, स्टेडियम को जल्द मिलेगा नया कोच

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्पोट्स स्टेडियम में लंबे समय से साइकिलिंग प्रशिक्षण की कमी अब जल्द दूर होने वाली है। खेल विभाग ने स्टेडियम में साइकिलिंग कोच की नियुक्ति के लिए कवायद तेज कर दी है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में साइकिलिंग के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। लेकिन स्टेडियम में स्थायी कोच न होने के कारण 30 से अधिक खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही थी। बिना कोच के खिलाड़ी तकनीक और बारीकियों को नहीं सीख पा रहे थे। इसका असर उनके खेल औ प्रतियोगिताओं की तैयारी में पड़ रहा था। कोच का पद रिक्त होने के कारण अभ्यास सत्र भी संचालित नहीं हो पा रहे थे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि विभाग ने साइकिलिंग कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। हमारी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द योग्य प्रशिक्षक की तैनाती हो। ताकि जो भी साइकिलिस्ट ट्रेनिंग का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें उचित मार्गदर्शन और अभ्यास मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।