Haldwani News: सेंट लॉरेंस से चांदनी चौक घुड़दौड़ा तक चमकेगी सड़क
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 2.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक बंशीधर भगत ने सेंट लॉरेंस स्कूल से जसगोविन्द स्कूल होते हुए चांदनी चौक घुड़दौड़ा तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया। सड़क बनने से स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में तीन किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 2.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक बंशीधर भगत ने सोमवार को सेंट लॉरेंस स्कूल के पास से जसगोविन्द स्कूल होते हुए चांदनी चौक घुड़दौड़ा तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया। करीब तीन किमी लंबी इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा गोस्वामी, ग्राम प्रधान अर्चना पड़ियार और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल समेत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक निगलटिया ने किया।


