Haldwani News: थप्पड़ खाने वाली चौकी प्रभारी को हटाने की तैयारी

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी में एसओजी के एक सिपाही द्वारा महिला दरोगा को कोतवाली में थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हुए हैं। बताया गया है कि दोनों के बीच चौकी में भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। एसएसपी ने विभागीय जांच की पुष्टि करते हुए कहा है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी और जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani News: थप्पड़ खाने वाली चौकी प्रभारी को हटाने की तैयारी

Haldwani News: हल्द्वानी। एसओजी के सिपाही के हाथों कोतवाली में थप्पड़ खाने वाली महिला दरोगा को अब चौकी से हटाने की तैयारी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दरोगा की तैनाती चौकी भी दोनों के बीच कई बार मारपीट हुई। विभागीय जांच में दोनों पर गाज गिर सकती है। चार दिन पहले सुबह के समय एक कोतवाली में चौकी प्रभारी महिला दरोगा का एसओजी में तैनात सिपाही के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आपा खोकर सिपाही ने महिला दरोगा को भरी फोर्स के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया था। यहां तक कहा जा रहा है कि सिपाही ने महिला दरोगा पर पिस्टल भी तान दी थी।

अब पुलिस जांच में कई खुलासे हुए हैं। नाम न छापने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों में चौकी में भी कई बार मारपीट हुई, लेकिन मामला सुलझ जाता था। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है, शीघ्र सख्त एक्शन लिया जाएगा। विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: थप्पड़ खाने वाली चौकी प्रभारी को हटाने की तैयारी