
हल्द्वानी में ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए 228 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
हल्द्वानी में ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए 228 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन - अंतिम
हल्द्वानी में ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए 228 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन - अंतिम दिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की मुहिम से बढ़ा उत्साह - आज नामांकन पत्रों की पड़ताल, 22 नवंबर को होंगे चुनाव गांव की सरकार : हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। ब्लॉक की 230 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य सीटों में से 241 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के अंतिम दिन 79 नामांकन पत्र खरीदे और जमा किये गए। नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती दो दिनों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। बुधवार को केवल 92 और गुरुवार को 70 नामांकन पत्र बिकने से आशंका जताई जा रही थी कि कई सीटें पुन: खाली रह सकती हैं और संभवत: तीसरी बार चुनाव कराने की नौबत भी आ सकती है।
एडीओ पंचायत एल.एस. ग्वाल ने बताया कि स्थिति को देखते हुए सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी फील्ड में सक्रिय हुए और ग्राम प्रधानों से संपर्क कर ग्रामीणों को नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रयास का परिणाम अंतिम दिन साफ दिखा। इससे कुल आंकड़ा बढ़कर 241 पहुंच गया, जो ब्लॉक के लिए राहत भरी स्थिति है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल, जबकि 16 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 22 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




