Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Municipality Faces 1 Crore Waste Disposal Payment Issue
कूड़ा निस्तारण के लिए नैनीताल को एक करोड़ और मंडी परिषद को 57 लाख चुकाने होंगे

कूड़ा निस्तारण के लिए नैनीताल को एक करोड़ और मंडी परिषद को 57 लाख चुकाने होंगे

संक्षेप:

हल्द्वानी में ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पालिका को 1 करोड़ रुपये और मंडी परिषद को 57 लाख रुपये का बकाया चुकाना है। अन्य निकायों का भी लाखों रुपये का भुगतान लंबित है। रोजाना 230 मीट्रिक टन कचरा जमा हो रहा है, जिससे निस्तारण में मुश्किलें आ रही हैं।

Feb 02, 2026 11:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नैनीताल नगर पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को 57 लाख रुपये का बकाया चुकाना होगा। इसके साथ ही अन्य निकायों व समितियों ने भी लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया है। अब नगर निगम हल्द्वानी ने बकाया भुगतान के लिए पत्र भेजा है। जिससे ट्रंचिंग ग्राउंड में लग रहे कूड़े के ढेर का समाधान होने की उम्मीद है। नगर निकायों के साथ ही जिला पंचायत के पास कूड़े के निस्तारण के लिए जगह की कमी बनी हुई है। ऐसे में गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम हल्द्वानी के अलावा नैनीताल, भवाली, भीमताल, लालकुआं नगर निकायों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा भी डंप किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं इनके लिए तय धनराशि का लंबे समय से नगर निगम को भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे जिला पंचायत पर 39 लाख, भवाली नगर पालिका पर 34 लाख, भीमताल नगर पालिका पर 45 लाख और नगर पंचायत लालकुआं पर 25 लाख रुपये का बकाया हो गया है। इसके साथ ही हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में बनी कॉलोनियों से कूड़ा एकत्र कर ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने वाली समितियों ने भी लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में नगर निगम के लिए कूड़ा निस्तारण करना मुश्किल बना हुआ है। रोज 230 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो रहा हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन करीब 230 मीट्रिक टन कचरा पहुंच रहा है। अकेले हल्द्वानी शहर से ही रोजाना लगभग 152 मीट्रिक टन कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। बाकी का कूड़ा अन्य निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से पहुंच रहा है। हल्द्वानी को खर्च करनी है 9.55 करोड़ की धनराशि नगर निगम को कूड़ा निस्तारण के लिए 9.55 करोड़ की धनराशि खर्च करनी है। इसमें से लीगेसी प्लांट के संचालन के लिए निगम लगभग सात करोड़ की धनराशि खर्च कर चुका है। अब बजट की कमी से ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े का निस्तारण मुश्किल बना हुआ है। विभिन्न संस्थानों पर बकाया धनराशि संस्थान धनराशि मेडिकल कॉलेज 1095595 जिला पंचायत 3980486 मंडी परिषद 5734396 नगर पालिका नैनीताल 17511366 नगर पालिका भवाली 3422108 नगर पालिका भीमताल 4535396 नगर पंचायत लालकुआं 2548620 सीआरपीएफ गौलापार 746475 आशा आदर्श समिति 1975181 देवगुरु समिति 977536 राजू एंड रामू हल्द्वानी 349120 सहयोग जागृति समिति 547797 अटल आदर्श समिति 896917 मिलिट्री कैंट स्टेशन 746475 नोट- धनराशि रुपये में दी गई है। ट्रंचिंग ग्राउंड में निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा पहुंचता है। इसके लिए निस्तारण के भुगतान देने को पत्र भेजा गया है। परितोष वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी