Haldwani Municipal Corporation to Take Action Against 14 Businesses for Non-Payment of User Charges यूजर चार्ज नहीं देने पर 14 प्रतिष्ठानों की कटेगी आरसी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Municipal Corporation to Take Action Against 14 Businesses for Non-Payment of User Charges

यूजर चार्ज नहीं देने पर 14 प्रतिष्ठानों की कटेगी आरसी

हल्द्वानी नगर निगम ने 14 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कूड़ा प्रबंधन के लिए यूजर चार्ज न देने पर आरसी काटने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 24 Dec 2024 07:39 PM
share Share
Follow Us on
यूजर चार्ज नहीं देने पर 14 प्रतिष्ठानों की कटेगी आरसी

हल्द्वानी, संवाददाता। कूड़ा प्रबंधन के लिए यूजर चार्ज नहीं देने वाले 14 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की नगर निगम आरसी काटने जा रहा है। इसके लिए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। नगर निगम घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाता है। इसके लिए हर माह निर्धारित धनराशि बैंक के माध्यम से जमा कराई जाती है। लेकिन कई प्रतिष्ठान एक साल से ज्यादा समय से यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। अब इनकी सूची बनाकर आरसी काटने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने 14 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर आयुक्त ऋचा सिंह को पत्र भेजा। इसके अनुसार प्रतिष्ठानों ने नौ से 22 माह तक का चार्ज नहीं जमा किया है। जिससे इनके ऊपर निगम का 990 से 11 हजार तक का बकाया हो गया है। बताया गया कि कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी प्रतिष्ठान धनराशि नहीं जमा कर रहे हैं। इसके लिए शासनादेशों और निगम के उपनियमों का उल्लंघन करने पर राजस्व वसूली की कार्रवाई करने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि सूची के अनुसार अब आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।