Haldwani News: नए वार्ड में टैक्स नहीं देने वालों पर लगेगा जुर्माना

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम नए वार्डों के व्यावसायिक भवनों पर टैक्स नहीं जमा करने वालों पर जुर्माना लगाने जा रहा है। 31 जुलाई तक टैक्स जमा करने पर 25% छूट दी गई थी। इसके बावजूद अधिकांश भवन स्वामियों ने टैक्स नहीं भरा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani News: नए वार्ड में टैक्स नहीं देने वालों पर लगेगा जुर्माना

Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम के नए वार्डों में व्यावसायिक भवनों का टैक्स नहीं जमा कर रहे लोगों पर जुर्माना देना होगा। नगर निगम नोटिस के बाद भी टैक्स नहीं दे रहे भवन स्वामियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के नए 27 वार्डों के व्यावसायिक भवनों पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में भवन कर लगाया गया है। इसके लिए 31 जुलाई तक टैक्स जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई थी। इसके बाद भी अधिकांश भवन स्वामियों ने टैक्स नहीं जमा किया है। अब इसके लिए नगर निगम जुर्माने की कार्रवाई करने जा रहा है।

टैक्स नहीं दे रहे भवन स्वामियों को इसके लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि टैक्स जमा नहीं कर रहे लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: नए वार्ड में टैक्स नहीं देने वालों पर लगेगा जुर्माना