हल्द्वानी की स्वच्छता मुहिम में पालिकाएं और जिला पंचायत बनी बाधा

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी नगर निगम के सफाई अभियान में पालिकाएं और जिला पंचायत बाधा बन रही हैं। गौलापार के ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम ने सूखा कूड़ा भेजना शुरू किया है, लेकिन मिश्रित कूड़ा पहुंचने से कूड़े के पहाड़ लग रहे हैं। नगर निगम अब मिश्रित कूड़ा नहीं लेने की तैयारी कर रहा है।

हल्द्वानी की स्वच्छता मुहिम में पालिकाएं और जिला पंचायत बनी बाधा

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के सफाई अभियान में जिले की पालिकाएं और जिला पंचायत बाधा बन रही हैं। गौलापार के ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम ने केवल सूखा कूड़ा भेजना शुरू कर दिया है। वहीं पालिकाओं और पंचायत से मिश्रित कूड़ा पहुंच रहा है। मिश्रित कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण नहीं होने से ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ लग रहे हैं। कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सूखा और गीला कूड़ा अलग लेने की कार्रवाई की जा रही है। जवाहर नगर और गौला रोखड़ में मशीन लगाकर गीले कूड़े से खाद बनाई जा रही है। वहीं सूखे कूड़े से एमआरएफ सेंटर में री-साइकिल होने वाला कूड़ा अलग किया जा रहा है। इसके बाद भी यहां कूड़े के पहाड़ लग रहे हैं。

नगर निगम नहीं लेगा कूड़ा

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए अब नगर निगम ने मिश्रित कूड़ा नहीं लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पालिकाओं और जिला पंचायत को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नगर निगम प्रबंधन के अनुसार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियम के अनुसार ही कूड़ा देना होगा।

यहां से पहुंच रहा कूड़ा

नैनीताल, भीमताल, भवाली, लालकुआं नगर निकायों के साथ जिला पंचायत गांव और कस्बों में जमा कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में भेजते हैं। हर दिन औसतन 150 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो रहा है।

पालिकाओं और जिला पंचायत को मिश्रित कूड़ा भेजने पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। कूड़ा अलग नहीं करने पर नहीं लिया जाएगा।

परितोष वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नगर निगम अब किस प्रकार का कूड़ा नहीं लेगा?
नगर निगम अब मिश्रित कूड़ा नहीं लेने की तैयारी कर रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।