लायंस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह
हल्द्वानी में लायंस क्लब ग्रीन सिटी ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। लगभग तीन दर्जन सदस्यों को सम्मानित किया गया और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

हल्द्वानी, संवाददाता लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी ने शनिवार को होली मिलन समारोह मनाया। विभिन्न खेलकूद व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम रामपुर रोड स्थित रिया पैलेस में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, सचिव निशुल अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। लगभग तीन दर्जन लायंस महिला एवं पुरुष साथियों को आकर्षक एवं हंसी मजाक वाले टाइटल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विजय श्रीवास्तव, ज्योतिष राजीव श्रीवास्तव, प्रेक्षा अभिनव बिश्नोई, कनक अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, रचना अग्रवाल, बिना वर्मा, सुमन जैन, विनीता शर्मा, रेणुका गर्ग, अजय कृष्ण गोयल, पंकज अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, सिंपी, अशोक जैन, साधना जैन, विशेष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


