मां नंदा फुटबॉल क्लब ने जीता होली मिलन टूर्नामेंट
हल्द्वानी में रविवार को होली मिलन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें मां नंदा क्लब ने चैंपियनशिप जीती। फाइनल में उन्होंने 3-0 से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि एडवोकेट पृथ्वी पाल सिंह रावत समेत अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने टूर्नामेंट का सफल आयोजन सुनिश्चित किया।

हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को होली मिलन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मां नंदा क्लब की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मां नंदा फुटबॉल क्लब और एचएन फुटबॉल क्लब के बीच सुबह 10:30 बजे से खेला गया। इसमें मां नंदा क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में हल्द्वानी वेटरन और हल्द्वानी स्टेडियम के बीच खेले गए मुकाबले में हल्द्वानी स्टेडियम ने 3-1 से विजय पाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मां नंदा क्लब की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। हरीश मर्तोलिया और कुंदन खन्ना ने निर्णायक गोल कर टीम को विजयी बनाया।
मुख्य अतिथि एडवोकेट पृथ्वी पाल सिंह रावत, दिनेश बिष्ट और राजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय बिष्ट और आनंद देव की देखरेख में टूर्नामेंट संपन्न हुआ। मैचों का संचालन दिनेश कुमार, आनंद देव आदि लोगों ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


