बेस अस्पताल में बच्चों को नहीं मिल रहा कफ सिरप, बढ़ी मुश्किलें

Jan 06, 2026 11:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी में मौसम बदलने से खांसी-बुखार के मामलों में इजाफा हुआ है। बेस अस्पताल में भर्ती बच्चों को कफ सिरप नहीं मिल रहा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सिरप की खरीद मुख्यालय के आदेश पर निर्भर है और अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।

बेस अस्पताल में बच्चों को नहीं मिल रहा कफ सिरप, बढ़ी मुश्किलें

हल्द्वानी। मौसम बदलते ही खांसी-बुखार के मामलों में इजाफा हुआ है, लेकिन बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती बच्चों को कफ सिरप नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज केवल भाप देकर किया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी है। बेस अस्पताल हल्द्वानी में औसतन 1200 की ओपीडी होती है। इनमें से करीब 170 से ज्यादा बच्चों की ओपीडी होती है। ओपीडी में इन दिनों खांसी, सर्दी और बुखार के मरीज आ रहे हैं। बीमार बच्चों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ना तो ओपीडी और ना ही भर्ती मरीजों को कफ सीरप दे रहा है।

कई अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि बच्चे रातभर खांसी से परेशान रहते हैं, लेकिन दवा नहीं मिलने से राहत नहीं हो रही। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कफ सिरप की खरीद मुख्यालय के आदेश पर निर्भर है और अभी अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच बाजार में बच्चों के कफ सिरप धड़ल्ले से बिक रहे हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल में यह आवश्यक दवा उपलब्ध न होने से गरीब मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बच्चों को कफ सीरप से हो रहे नुकसान के चलते बेस अस्पताल के कफ सीरप का बीते दिनों ड्रग विभाग ने सैंपल भरा था। मुख्यालय ने सैंपल रिपोर्ट आने तक सिरप नहीं देने को निर्देश हैं। जैसे ही रिपोर्ट आएगी उसी अनुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे। डॉ. केएस दताल, पीएमएस, बेस अस्पताल हल्द्वानी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;