Haldwani News: बेलबाबा में हाईकोर्ट के न्यायिक परिसर पर 24 को लग सकती है मुहर
Haldwani News: हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में नैनीताल हाईकोर्ट के प्रस्तावित न्यायिक परिसर के निर्माण की दिशा में 24 अक्टूबर को अहम बैठक होगी। दिल्ली में लोक निर्माण विभाग की समिति करीब 30 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर विचार करेगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद भूमि हस्तांतरण और न्यायिक परिसर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की दिशा में 24 अक्तूबर को महत्वपूर्ण निर्णय होने की उम्मीद है। यहां प्रस्तावित हाईकोर्ट के न्यायिक परिसर के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव पर दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की समिति की बैठक में चर्चा होगी। जहां प्रस्ताव को हरी झंडी मिलना तय माना जा रहा है। बेलबाबा में हाईकोर्ट के लिए न्यायिक परिसर बनाने की योजना के तहत वन विभाग से करीब 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई जानी है। इस भूमि पर न्यायिक परिसर विकसित करने की योजना है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव दिल्ली में लोनिवि की समिति के पास पहुंच चुका है।
समिति की बैठक में प्रस्ताव के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों से प्रस्ताव से संबंधित जरूरी जानकारियां भी मांगी गई हैं। बैठक में चर्चा के बाद वन विभाग की भूमि हाईकोर्ट को हस्तांतरित की जाएगी। इसके बाद न्यायिक परिसर के निर्माण की कवायद आगे बढ़ेगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट न्यायिक परिसर के वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत 24 अक्तूबर को बैठक प्रस्तावित है। बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की संभावना है। इधर, प्रस्ताव को लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रहीं हैं।

