Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Garbage Collection Crisis Proposal for 40 New Vehicles Sent
नये कूड़ा वाहनों के प्रस्ताव शासन में लटके, नगर झेल रहा गंदगी

नये कूड़ा वाहनों के प्रस्ताव शासन में लटके, नगर झेल रहा गंदगी

संक्षेप:

अपडेट - फॉलोअप: सफाई की समस्या : हल्द्वानी, संवाददाता। - नए 27 वार्डों

Sep 14, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

अपडेट - फॉलोअप: सफाई की समस्या: हल्द्वानी, संवाददाता। - नए 27 वार्डों में सबसे अधिक हो रही है दिक्कत - तीन माह पहले शासन में भेजा गया है प्रस्ताव हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में कूड़े के निस्तारण के लिए लगे वाहन पुराने होने के कारण घरों से कूड़ा उठने में परेशानी बनी हुई है। निगम के अनुसार वर्तमान में 70 वाहन क्रियाशील हैं जिनमें से 35 वाहन चार साल पहले 2021 में खरीदे गए हैं वहीं 35 पुराने वाहनों की मरम्मत कर कार्य किया जा रहा है। शहर में कूड़ा उठाने के लिए चलाए जा रहे कूड़ागाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से वार्डों मे सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निगम पर्याप्त वाहन होने का दावा कर रहा है लेकिल कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर नियमित रूप से कूड़ा गाड़ी पहुंच ही नहीं पा रही है। निगम के अधिकारियों के अनुसार वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूड़ा वाहनों के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। सूत्रों के अनुसार निगम ने नए कूड़ा वाहनों के लिए शासन से तीन माह पहले 40 वाहनों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पास होते ही कूड़ा वाहनों की संख्या को बढ़ाया जायेगा। कोट - नए वार्डों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुचारू करने के लिए नई गाड़ियों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निगम स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। ने वार्डों में जल्द ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा। - ऋचा सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी।