Haldwani News: ‘घर में पधारो गजानन जी मेरे घर पधारो..’ भजन से गूंजा पंडाल
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी के पटेल चौक में श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सुबह पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। पूजा पंडित चंद्रशेखर जोशी ने करवाई। शाम को मेरठ से आए कलाकार वैभव शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित कई नेता मौजूद रहे।

Haldwani News: हल्द्वानी। पटेल चौक के व्यापारियों की ओर से श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्रातःकालीन पूजन, अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजन पंडित चंद्रशेखर जोशी ने विधि-विधान से संपन्न कराया। शाम को मेरठ शहर से आए प्रसिद्ध कलाकार वैभव शर्मा ने ‘घर में पधारो गजानन जी’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित संरक्षक कमल वोरा, भोजराज वर्मा, अध्यक्ष संजय पाटिल महेश्वरी, तुषार जाधव, उपाध्यक्ष सचिन सावंत, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, अमोल वीरा आदि मौजूद रहे।

