
हल्द्वानी ने बारिश के बाद झेला पेयजल का संकट
- बैराज से पानी नही मिलन से बंद रहे फिल्टर प्लांट - तीसरे दिन भी
हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी में जल संस्थान की पेयजल सप्लाई बुधवार को तीसरे दिन भी ठप रही। गौला नदी से पानी नहीं मिलने पर जल संस्थान के फिल्टर प्लांट दिन भर नही चल सके। गौला नदी का जलस्तर कम होने पर शाम से शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी मिलना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह से संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। बारिश बंद होने के बाद भी हल्द्वानी में पेयजल संकट नहीं थमा है। सोमवार से बंद पेजयल सप्लाई बुधवार को भी नही शुरू हो सकी। बारिश के बाद भी बुधवार को गौला का जलस्तर ज्यादा होने से सिंचाई विभाग ने बैराज के गेट दिनभर खोले रखे।

जल संस्थान को पानी नही मिलने पर दिन भर फिल्टर प्लांट ठप रहे। वहीं घरों में पानी नही पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना का करना पड़ा। इससे अन्य घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए। हालांकि जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों मे 15 विभागीय और अनुबंधित टैंकरों से पानी भेजा। इसके बावजूद लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिला। ऐसे में लोगों को दिनभर पेयजल का इंतजार करना पड़ा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




