Haldwani News: वन भूमि के फेर में लटका फिल्टर प्लांट का निर्माण
Haldwani News: हल्द्वानी में शीशमहल फिल्टर प्लांट का निर्माण वन भूमि के हस्तांतरण में देरी के कारण लटका हुआ है। जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन वन विभाग से जमीन का हस्तांतरण नहीं हुआ है। इससे पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों को राहत मिलने में समय लगेगा। जल निगम ने भूमि के हस्तांतरण के लिए पत्र भेजा है।

Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए प्रस्तावित शीशमहल फिल्टर प्लांट का निर्माण वन भूमि के कारण लटक गया है। प्रस्तावित भूमि अब तक वन विभाग से जल निगम को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जिससे टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के एक साल बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। हल्द्वानी में पेयजल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए शीशमहल में नया फिल्टर प्लांट बनाया जाना है। इसके लिए बजट की मंजूरी मिलने के बाद लगभग एक साल पहले जल निगम ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर चयनित एजेंसी के साथ अनुबंध भी कर लिया है। इसके बाद भी प्रस्तावित जमीन वन विभाग की होने से निर्माण कार्य नहीं शुरू हो सका है।
एक साल बाद भी भूमि वन विभाग से जल निगम को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जिससे पेयजल संकट झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता शशि भूषण साह ने बताया कि भूमि के जल्द हस्तांतरण के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया है। कार्रवाई पूरी होते ही निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।


