Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani District Administration Takes Steps to Prevent Human-Wildlife Conflicts
गुलदार और बाघ के मुवमेंट वाले क्षेत्रों में बदलें स्कूल का टाइमः जिलाधिकारी

गुलदार और बाघ के मुवमेंट वाले क्षेत्रों में बदलें स्कूल का टाइमः जिलाधिकारी

संक्षेप:

हल्द्वानी में डीएम ललित मोहन रयाल ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए स्कूलों की टाइमिंग बदलने और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Dec 06, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में डीएम ललित मोहन रयाल ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि यदि किसी जगह पर लेपर्ड या किसी अन्य जंगली जानवर का मूवमेंट अधिक हो तो उन क्षेत्रों में स्कूलों की टाइमिंग बदली जाए। शिक्षा अधिकारी यह व्यवस्था को अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल आते व छुट्टी के समय बच्चों के साथ किसी वयस्क व्यक्ति को भेजे जाने को ग्रामीणों से समन्वय स्थापित किया जाए। ग्रामीणों से भी अपील की है कि जंगल वाले क्षेत्रों में आवागमन अकेले ना करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों को मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा, वन क्षेत्र में आने वाले गांवों में सोलर फेंसिंग को दुरस्त करने के साथ ही उनका सही रखरखाव करें। जिन क्षेत्रों में मानव वन्य जीव संघर्षों की अधिक घटनाएं होती हैं, वन विभाग उन सभी संवेदनशील क्षेत्रों से सटे गांवों में गश्त बढ़ाए, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगड़ी, ध्रुव मर्तोलिया, आकाश गंगवार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी टम्टा मौजूद रहे।