ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीहल्द्वानी में एक डिग्री पारा गिरने के बाद भी नहीं मिली राहत

हल्द्वानी में एक डिग्री पारा गिरने के बाद भी नहीं मिली राहत

बीते दो दिनों से गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा अधिकतम पारा आखिरकार रविवार को एक डिग्री नीचे लुढका। हालांकि, इससे उमस और लू के थपेड़ों में कोई खास असर नहीं पड़ा। मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों में...

हल्द्वानी में एक डिग्री पारा गिरने के बाद भी नहीं मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 28 Apr 2019 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिनों से गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा अधिकतम पारा आखिरकार रविवार को एक डिग्री नीचे लुढका। हालांकि, इससे उमस और लू के थपेड़ों में कोई खास असर नहीं पड़ा। मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों में अधिकतम पारे में 2 से 3 डिग्री बढ़त का अंदेशा जताया है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हल्द्वानी में बीते एक सप्ताह से मौसम आग उगल रहा है। सुबह 7 बजे से खिल रही तेज चटख धूप परेशानी का सबब बनीं हुई है। दोपहर को हालात और भी खराब होने लगे हैं। दिन बढ़ने के साथ-साथ उबल रहे सूरज की गर्मी धरती से नमी सोख रही है जिसके कारण उमस और गर्म हवाओं के थपेड़ों में इजाफा हो रहा है। भीषण गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, जहां बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान ने बीते दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 40.4 की बढ़त बनाई थी। वहीं, शनिवार को ये 40.5 डिग्री तक चला गया। रविवार की सुबह की शुरूआत 40 डिग्री सेल्सियस के साथ हुई। जो शाम होते होते एक डिग्री नीचे लुढ़ककर 39.5 डिग्री तक आ पहुंचा। दिनभर लोग गर्मी से बचने को पेड़ों और घरों की ओट का सहारा लेते दिखाई दिए। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के मुताबिक रविवार को हवा का बहाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर था जिसके चलते अधिकतम तापमान में थोड़ा गिरावट आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें