Haldwani News: महिला इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
Haldwani News: हल्द्वानी में करणी सेना युवा शक्ति संगठन ने एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वीडियो को लेकर कोतवाली में शिकायत दी है। संगठन का आरोप है कि वीडियो में मां काली का स्वरूप अपमानजनक ढंग से दिखाया गया, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुईं। सदस्यों ने बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Haldwani News: हल्द्वानी। एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करणी सेना युवा शक्ति संगठन की महिला जिलाध्यक्ष योगिता बनौला के नेतृत्व में सदस्यों ने मंगलवार को कोतवाली हल्द्वानी को एक शिकायती पत्र सौंपा। संगठन का आरोप है कि महिला इन्फ्लुएंसर ने वीडियो में मां काली के पवित्र स्वरूप को अपमानजनक ढंग से प्रस्तुत किया है, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति जोगेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष दीपांशु पोखरिया, मीरा क्षत्रिय, भावना पांडे, तारा तिवारी, भावना जोशी, सुनीता तिवारी, हितेश शर्मा, विजय कुमार जोशी, पंकज परगाई, जगत शर्मा, नंदन बिष्ट, राहुल गुप्ता और सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

