Haldwani News: ‘अटल पार्क की क्षतिग्रस्त दीवार की जल्द करें मरम्मत’

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के अटल पार्क की टूटी बाउंड्री वॉल को ठीक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं। बारिश में दीवार गिरने से पार्क में आने वाले बच्चों और बुजुर्गों को खतरा है। विकास संघर्ष समिति की शिकायत पर नगर आयुक्त और एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Haldwani News: ‘अटल पार्क की क्षतिग्रस्त दीवार की जल्द करें मरम्मत’

Haldwani News: हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर-1 चंबलपुर स्थित अटल पार्क की ध्वस्त बाउंड्री वॉल को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जल्द ठीक करने के निर्देश दिए हैं। बिठौरिया विकास संघर्ष समिति की शिकायत पर नगर आयुक्त और एसडीएम को कार्रवाई करने को कहा गया है। 22 अगस्त को बारिश के दौरान पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। टूटी दीवार से पार्क में आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खतरा बना हुआ है। समिति के संरक्षक सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पाण्डे ने शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को पत्र भेजा था। इसका संज्ञान लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: ‘अटल पार्क की क्षतिग्रस्त दीवार की जल्द करें मरम्मत’