Haldwani News: जय श्रीराम कॉलोनी में 70.19 लाख से होगा सड़क का पुनर्निर्माण
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम करायल चतुर सिंह की जय श्रीराम कॉलोनी में 70.19 लाख रुपये की लागत से सड़क पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Haldwani News: हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करायल चतुर सिंह स्थित जय श्रीराम कॉलोनी में 70.19 लाख रुपये की लागत से मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, ग्राम प्रधान अनीता बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपू नेगी, सुनीता निगलटिया, गंगा शाह, शोभा उपाध्याय, हरीश सिंह बिष्ट सहित लोनिवि के ललित तिवारी और जेई बालम सिंह आदि मौजूद रहे।

