Haldwani News: हल्द्वानी में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार को दिनभर जारी रही। लगातार हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी। शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दिनों भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Haldwani News: हल्द्वानी में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत

Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में शनिवार आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को दिन भर जारी रहा। लगातार हो रही रिमझिम फुहारों के कारण मौसम सुहावना हो गया। बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। रविवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एएस नैन के अनुसार फिलहाल मौसम का यह मिजाज यूं ही बना रहेगा।

आगामी दिनों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: हल्द्वानी में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत