सुर-ताल और नृत्य की त्रिवेणी से सजा समारोह

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में स्वर संगम संगीत संस्थान और संगीत संकल्प द्वारा स्व. राजेश्वर शरण शारदा स्मृति संगीत समारोह-2026 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय और जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

सुर-ताल और नृत्य की त्रिवेणी से सजा समारोह

हल्द्वानी, संवाददाता। स्वर संगम संगीत संस्थान और संगीत संकल्प हल्द्वानी की ओर से स्व. राजेश्वर शरण शारदा स्मृति संगीत समारोह-2026 का रविवार को भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। होटल फार्च्यून के 'जलसा' सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा तराशने में संस्थान के चार दशकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने विश्वास दिलाया कि मंजुल कुमार जोशी (सेवानृवित्त आईएएस) के कुशल निर्देशन में संस्थान की उपलब्धियों को शासन तक पहुंचाकर उचित संरक्षण दिलाया जाएगा।समारोह

में विनीता पांडे के निर्देशन में पार्वती ज्यू देवी गौरा...और राग तिलक कामोद की प्रस्तुति हुई। सितार वादक प्रदीप कुमार ने राग हमीर और मधुर धुन छेड़ी, जिस पर डॉ. प्रकाश चन्द्र आर्य ने तबले पर शानदार संगत की। रेनु तिवारी के निर्देशन में नृत्यांगनाओं ने कथक और भावपूर्ण ठुमरी से समां बांध दिया। अंत में संरक्षक नीरज शारदा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगीत संकल्प के आचार्य हरीशचंद्र पंत, विनीता पांडे, डॉ. मुकेश चन्द्र पंत, पं. चन्द्रशेखर तिवारी और आचार्य मीरा पंत मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।