ऊंचापुल में आज बिखरेगी होली की छटा
Feb 08, 2026 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में उत्तराखंड महिला जागृति एवं कल्याण संस्था द्वारा 'होली महोत्सव' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुमाऊंनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना है। शहर के महिला समूह पारंपरिक होली गायन और स्वांग प्रस्तुत करेंगे।

हल्द्वानी। उत्तराखंड महिला जागृति एवं कल्याण संस्था के तत्वावधान में आज ऊंचापुल स्थित रामलीला ग्राउंड में भव्य 'होली महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। कुमाऊंनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न महिला संगठन अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में शहर के कई प्रतिष्ठित महिला समूहों द्वारा पारंपरिक होली गायन की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इस दौरान बैठकी और खड़ी होली के साथ-साथ पारंपरिक स्वांग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


