वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
हल्द्वानी के दीना गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का वार्षिकोत्सव 'उमंग' धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

हल्द्वानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र दीना का वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ धूमधाम के साथ मनाया गया। आंगनबाड़ी से लेकर जूनियर हाईस्कूल तक के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शुभारंभ ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन जोशी, डॉ. बंशीधर पांडे, भैरव दत्त भट्ट और प्रधानाध्यापक भुवन गुणवंत, प्रधानाध्यापिका भावना भंडारी, समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ललित बिष्ट, रविंद्र अधिकारी, मदन बर्थवाल, सुमन बिष्ट, अमित जोशी, विजय कपिल, देवेंद्र बिष्ट, कृष्ण नैनवाल, कमला पाठक आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


