वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

कालाढूंगी के गोस्वामी सरस्वती विद्या मन्दिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने दीप प्रज्वलित कर की। छात्रों ने नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया और उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। कई प्रतिष्ठित लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

कालाढूंगी। गोस्वामी सरस्वती विद्या मन्दिर का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूम-धाम से मनाया गया। चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भैरव दत्त सत्यबली ने विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। यहां दर्जाधारी शांति मेहरा, सुरेश भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह जंतवाल, संघ चालक, लक्ष्मण सिंह देऊपा, पुष्पा खोलिया, संघ चालक धनश्याम बोरा, सुमन अधिकारी, हरीश मेहरा, चन्द्रा टम्टा, रितु बिष्ट, आन सिंह गैड़ा, किशन बण गोस्वामी, ललित मोहन काण्डपाल शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।