Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsGovernment Issues Appointment Letters for Doctors After One Month Delay
एक माह बाद 6 डॉक्टरों को जारी हुए नियुक्ति पत्र

एक माह बाद 6 डॉक्टरों को जारी हुए नियुक्ति पत्र

संक्षेप: हल्द्वानी में शासन ने एक महीने बाद डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। सभी डॉक्टरों को 15 दिन के भीतर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने 119 फैकल्टी पदों के लिए रिक्तियां निकाली थीं, लेकिन केवल 6 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि इससे मेडिकल शिक्षा और मरीजों के इलाज में सुधार होगा।

Wed, 5 Nov 2025 11:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शासन ने करीब एक माह बाद डॉक्टरों के न्युक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। 15 दिन के भीतर सभी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने कांट्रेक्ट के तहत 119 फैकल्टी पदों के लिए रिक्तियां निकाली थीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 4 अक्तूबर को हुए इंटरव्यू में मात्र 6 डॉक्टर ही पहुंचे। इंटरव्यू में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अस्थि रोग, ईएनटी, फार्माकोलॉजी और एनेस्थीसिया विभागों से चार डॉक्टर शामिल हुए, जबकि प्रोफेसर पद के लिए हृदय रोग और न्यूरोसर्जरी विभाग से एक-एक डॉक्टर आए। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉलेज प्रबंधन ने अगले ही दिन सभी छह डॉक्टरों के दस्तावेज चिकित्सा शिक्षा निदेशक को भेज दिए। हैरानी की बात यह है कि डॉक्टरों का संकट झेल रहे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए ठीक एक माह बाद नियुक्ति पत्र जारी किया है। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि उनको आज ही नियुक्ति पत्र संबंधी आदेश मिले हैं। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों को 15 दिन के भीतर ज्वाइन करना है। उन्होंने उम्मीद जतायी की डॉक्टरों के ज्वाइन से मेडिकल शिक्षा व मरीजों का इलाज में और मजबूती आएगी।