Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsGovernment Events Face Payment Delays for Buses and Taxis - Vehicle Owners Suffer
सरकारी आयोजनों में बसें-टैक्सी मांगीं, भुगतान देना भूल गए विभाग

सरकारी आयोजनों में बसें-टैक्सी मांगीं, भुगतान देना भूल गए विभाग

संक्षेप:

सरकारी आयोजनों में बसें-टैक्सी मांगीं, भुगतान देना भूल गए विभाग - शिकायतों से लेकर

Dec 09, 2025 10:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

सरकारी आयोजनों में बसें-टैक्सी मांगीं, भुगतान देना भूल गए विभाग - शिकायतों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक कहीं नहीं सुनवाई, वाहन स्वामी हो रहे बदहाल - आजीविका महोत्सव, ईजा-बैणीं, राष्ट्रीय खेलों और राज्य स्थापना के लाखों के बिल अटके - मुख्यमंत्री पोर्टल में भी कई शिकायतों का नहीं हुआ कोई असर विशेष खबर : फोटो ::: हिम्मत सिंह नयाल, अधिशाषी निदेशक (ईडी) केमू किशन पांडे, नैनीताल टैक्सी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गुरदेव सिंह,आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं मंडल में सरकारी आयोजनों की रौनक बढ़ाने के लिए प्राइवेट बसों और टैक्सियों का इस्तेमाल लगातार होता है, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया इतनी सुस्त है कि वाहन स्वामी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुमाऊं मंडल मोटर यूनियन (केमू) के मुताबिक सात बड़े सरकारी आयोजनों में भेजी गई बसों के लाखों रुपये अब तक जारी नहीं हुए हैं। विभागीय दफ्तरों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक की गई शिकायतें भी बेअसर साबित हो चुकी हैं। केमू के अधिशाषी निदेशक (ईडी) हिम्मत सिंह नयाल के अनुसार वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलास-जागेश्वर यात्रा के लिए केमू की 200 बसें लगाई गईं, जिनमें से 12 बसों का भुगतान आज तक नहीं हुआ। इसके बाद आजीविका महोत्सव, अल्मोड़ा (9 से 11 फरवरी 2024) में भेजी गई लगभग 100 बसों के 5.63 लाख रुपये, इजा-बैड़ी महोत्सव, नैनीताल (23 से 30 नवंबर 2023) की 74 बसों के 4.20 लाख रुपये और युवा महोत्सव, हल्दूचौड़ (9 अप्रैल 2024) की चार बसों के 24,182 रुपये भी विभागों में लंबित हैं। इसी प्रकार इजा-बैड़ी महोत्सव, बागेश्वर (1 से 3 जनवरी 2025) में लगी 156 बसों के 8.86 लाख रुपये, और राष्ट्रीय खेल समापन समारोह (14 फरवरी 2025, हल्द्वानी) के लिए भेजी गई 32 बसों के 90,880 रुपये भी अटके पड़े हैं। सबसे ताजा मामला राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती कार्यक्रम (6-11 नवंबर 2025) का है, जिसमें गई 113 बसों का 3.20 लाख रुपये भुगतान अभी तक नहीं हुआ। वाहन स्वामियों का कहना है कि बिना भुगतान के लगातार बसें भेजना अब संभव नहीं रह गया। कई चालक परिवार चलाने तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि विभागीय फाइलें बिना मंजूरी के इधर-उधर अटकी हैं। ---------------------------- 34 लाख का भुगतान अटका : पांडे नैनीताल टैक्सी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन पांडे के अनुसार हल्द्वानी में आयोजित ईजा-बैड़ी कार्यक्रम में 60 टैक्सियां, वर्ष 2022 में नैनीताल स्थित मेट्रोपॉल होटल के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान 25 वाहन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी की हल्द्वानी में हुई शादी के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट में छह कारें समेत कई दफा टैक्सियों का अधिग्रहण आरटीओ की तरफ से हुआ। लेकिन, लंबा वक्त बीतने बाद भी केमू और टैक्सियों का 34 लाख से अधिक के बिल सालों से अटके पड़े हैं। --------------------------- सरकार कार्यक्रमों में बसें तो ले लेती है, लेकिन भुगतान पर चुप्पी साध लेती है। जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल बकाया भुगतान करवाने चाहिए। यात्रियों की कमी के कारण केमू पहले ही घाटे में चल रही है। हिम्मत सिंह नयाल, अधिशाषी निदेशक (ईडी) केमू संबंधित विभागों व जिलाधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल्द भुगतान कराने का प्रयास होगा। डॉ. गुरदेव सिंह,आरटीओ प्रशासन इन सरकारी कार्यक्रमों में अटका केमू का लाखों का भुगतान आदि कैलास-जागेश्वर यात्रा : 12 बसों के बिल लंबित आजीविका महोत्सव, अल्मोड़ा : 5.63 लाख रुपये इजा-बैणींं, नैनीताल : 4.20 लाख रुपये युवा महोत्सव, हल्दूचौड़ : 24,182 रुपये इजा-बैड़ी, बागेश्वर : 8.86 लाख रुपये राष्ट्रीय खेल समापन, हल्द्वानी : 90,880 रुपये राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती : 3.20 लाख रुपये