घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 और कॉमर्शियल के 115 रुपये बढ़े
हल्द्वानी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ गई है। नया मूल्य 933 रुपये और 1973 रुपये हो गया है। इंडेन गैस के प्रबंधक ने बताया कि यह बदलाव शनिवार से लागू हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि गैस के दामों में उतार-चढ़ाव सामान्य प्रक्रिया है।

हल्द्वानी। सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए अब और जेब ढीली करनी होगी। घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में उछाल आ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये और व्यावसायिक की कीमत में 115 रुपये का इजाफा हुआ है। हल्द्वानी में इंडेन गैस के प्रबंधक भरत ने बताया कि शनिवार से रसोई गैस के नए मूल्य लागू हो गए हैं। एक दिन पहले 14 किलो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 873 रुपये थी, अब 60 रुपये की वृद्धि के बाद नया मूल्य 933 रुपये हो गया है। 19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर का मूल्य बीते 28 फरवरी तक 1858 रुपये था।
एक मार्च को 115 रुपये दाम बढ़ने के बाद मूल्य 1973 पहुंच गया है। छोटे सिलेंडरों के दामों को भी एजेंसियों ने बढ़ाया है। इधर, अधिकारियों का कहना है कि रूटीन प्रक्रिया के तहत गैस के दामों में उतार चढ़ाव आते रहते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


