Haldwani News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर, आरती में उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: - गणेश उत्सव के दूसरे दिन शहरभर के पंडालों में हुए धार्मिक और सांस्कृतिक

Haldwani News: हल्द्वानी। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन मंगलवार को शहर गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर रहा। सुबह से विभिन्न गणेश महोत्सव पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हुए तो शाम होते ही भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गणपति के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। रामलीला मैदान, पटेल चौक, बरेली रोड स्थित हिमालया फार्म, प्राचीन राम मंदिर और हाइडिल कॉलोनी के शिव मंदिर समेत मुखानी, राजपुरा, रेलवे बाजार आदि क्षेत्रों में सजे पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैश्य महासभा के गणेश उत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।

