ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीगदरपुर की महिला ने पति और जेठ पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

गदरपुर की महिला ने पति और जेठ पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

रोडवेज स्टेशन के पास गुरुवार देर रात एक छोटी बच्ची के साथ महिला के बदहवास हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का आरोप था कि उसके पति और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे ठिकाने...

गदरपुर की महिला ने पति और जेठ पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 02 Aug 2019 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज स्टेशन के पास गुरुवार देर रात एक छोटी बच्ची के साथ महिला के बदहवास हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का आरोप था कि उसके पति और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे ठिकाने लगाने जबरन पहाड़ की ओर ले जा रहे थे। इस बीच पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर बच गयी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात रोडवेज में मिली गदरपुर की महिला ने अपने पति और जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया तो उसका मेडिकल तुरंत बेस अस्पताल में कराया गया। महिला का मायका रामपुर में है। शुक्रवार सुबह उसके परिजन यहां पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया कि पति और सास दहेज में कार मांग रहे हैं। एक साल पहले उसकी बेटी हुई तो उसका उत्पीड़न कर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। तीन दिन पहले वह अपने ससुराल गदरपुर पहुंची थी। वहां पहुंचते ही उसका फिर से उत्पीड़न कर दिया। इतना ही नहीं पति और जेठ ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसकी सास के कहने पर पति और ससुर उसे मारने के लिये लगाने पहाड़ की ओर ले जा रहे थे। हल्द्वानी पहुंचने पर वह किसी प्रकार उनके चंगुल से बच निकली। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जानकारी एसएसपी सुनील कुमार मीणा को देने के बाद उन्होंने एसएसपी ऊधम सिंह नगर को केस के बारे में बताया। मामले में आगे की कार्रवाई गदरपुर पुलिस करेगी। महिला को पुलिस सुरक्षा के साथ गदरपुर भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें