नारायण नगर स्कूल के बच्चों को मिलीं 50 कुर्सी-मेज

Feb 09, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी में साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने नारायण नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 50 कुर्सियां और 50 मेज वितरित की। प्रधानाचार्या बसंती असवाल के आग्रह पर यह सहयोग अग्रवाल ओटोजोन द्वारा किया गया। इसके अलावा, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

नारायण नगर स्कूल के बच्चों को मिलीं 50 कुर्सी-मेज

हल्द्वानी, संवाददाता साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नारायण नगर के बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया। प्रधानाचार्या बसंती असवाल के विशेष आग्रह पर संस्था द्वारा अग्रवाल ओटोजोन के सौजन्य से 50 कुर्सियां और 50 मेज वितरित किए गए। संस्था उपाध्यक्ष दया बिनवाल और सचिव हेमा मेलकानी ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। सही उत्तर देने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के बीच मिठाई भी बांटी गई। क्षेत्रीय पार्षद दीपक बिष्ट, अध्यापिका मंजू मिश्रा, संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, संरक्षक लीला मनराल, रमेश चन्द्र, हेमा चिलवाल, कंचन शर्मा, रीता पांडे और ममता जोशी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।