आरटीओ से चार दिन में बचाया 100 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में परिवहन विभाग की ईंधन बचत मुहिम ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। आरटीओ प्रशासन के अधिकारी एक ही सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे 100 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल की बचत हुई है। विभाग ने नो व्ह्ीकल डे घोषित किया है और वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता दी है।

आरटीओ से चार दिन में बचाया 100 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल

हल्द्वानी। परिवहन विभाग की ईंधन बचत मुहिम अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हल्द्वानी में आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह और आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे पिछले चार दिनों से एक ही सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों अधिकारी विभागीय बैठकों, निरीक्षणों और अन्य कार्यक्रमों में साथ जा रहे हैं और शाम को एक ही वाहन से घर लौट रहे हैं। इससे विभाग के एक सरकारी वाहन का संचालन पूरी तरह बंद रहा, जबकि विभाग ने प्रत्येक शनिवार को नैनीताल, यूएसनगर और चम्पावत जनपद नो व्ह्ीकल डे घोषित किया। इस मुहिम में विभाग ने करीब 100 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बचाने का दावा किया है।

आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि उनका सरकारी वाहन सामान्य दिनों में प्रतिदिन 30 से 35 किलोमीटर चलता था, लेकिन 14 मई की शाम से वाहन एक किलोमीटर भी नहीं चला। वह पिछले तीन दिनों से सार्वजनिक वाहन और ऑटो के जरिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने कहा कि सचल दल की गाड़ियों की दैनिक दूरी भी 45-50 किलोमीटर से घटाकर 25-35 किलोमीटर कर दी गई है। विभाग अब अनावश्यक वाहन संचालन से बचते हुए वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता दे रहा है। हालांकि प्रवर्तन कार्यों में लगी इंटरसेप्टर, बोलेरो और बाइकों की सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गई है। वहीं, बीते शनिवार को नैनीताल, यूएसनगर और चम्पावत जनपद सभी कर्मचारी और अधिकारी निजी एवं सरकारी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक वाहनों से दफ्तर पहुंचे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।