निशुल्क चिकित्सा शिविर में 210 मरीजों की जांच की
हल्द्वानी में काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने ज्योली गांव, भुजियाघाट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 210 मरीजों की जांच की गई, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, सीबीसी, ईसीजी शामिल थे। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। अगले माह अस्पताल में सभी सेवाएं निःशुल्क होंगी।

हल्द्वानी। काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने मंगलवार को ज्योली गांव, भुजियाघाट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि शिविर में 210 मरीजों की निशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, सीबीसी, ईसीजी आदि शामिल थे। जिसके बाद निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डीएमएस डॉ. स्वप्निल ने बताया कि अगले माह तक अस्पताल में सभी सेवाएं निःशुल्क होंगी। शिविर में डॉ. कल्पना, डॉ. नीतू, डॉ. नेहा, डॉ. श्वेता, डॉ. महेंद्र बोरा, डॉ. कल्पना, डॉ. निवेदिता, डॉ स्वाति भट्ट, डॉ नीतू भट्ट, डॉ देबेश ने परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने में हिताक्षी, निकिता, हेमा, सपना, वरखा, ललित, चंदन ने सहयोग दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


