Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsFraudulent Permanent Certificate Case Key Accused Mohammad Faizan Mikrani Arrested in Haldwani
मुख्य आरोपी फैजान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा

मुख्य आरोपी फैजान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा

संक्षेप: हल्द्वानी में, फर्जी स्थाई प्रमाणपत्र बनाने के मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद फैजान मिकरानी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फैजान ने अवैध दस्तावेज तैयार कर गैर-उत्तराखंडी को राज्य का हक दिलाने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Fri, 14 Nov 2025 07:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी स्थाई प्रमाणपत्र बनाकर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं और रोजगार का हक दिलाने के फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी मोहम्मद फैजान मिकरानी सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि यह कोई बड़ा षड्यंत्र हो सकता है, जिसकी तह तक पहुंचने के लिए आरोपी की फाइनेंशियल और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, फैजान का जन सेवा केंद्र (सीएससी) सील कर दिया गया है। गुरुवार को कमिश्नर दीपक रावत ने वनभूलपुरा में गोपाल मंदिर के पास मुस्तफा चौक नई बस्ती निवासी अरायजनवीस मोहम्मद फैजान के घर पर छापेमारी की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फैजान घर से ही सीएससी चला रहा था। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि वह केंद्र का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से दस्तावेज तैयार कर रहा था। फैजान ने रईस अहमद का स्थायी निवास प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बना दिया। जिससे गैर-उत्तराखंडी को राज्य का हक मिल सके। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने वनभूलपुरा थाने में फैजान के खिलाफ तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज किया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा मामले में फर्जीवाड़े से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।