ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीचम्पावत में फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए चार लोग

चम्पावत में फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए चार लोग

जिला मुख्यालय में दो बच्चों समेत चार लोगों को फूड प्वाइजिंग हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कलक्ट्रेट के समीप रहने वाली 14...

चम्पावत में फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए चार लोग
हमारे संवाददाता ,चम्पावत। Tue, 11 Sep 2018 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय में दो बच्चों समेत चार लोगों को फूड प्वाइजिंग हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कलक्ट्रेट के समीप रहने वाली 14 वर्षीय बालिका अंबू और नमन (12) पुत्र रतन सिंह दरियाल, शशिबाला (25) पत्नी पूरन सिंह दरियाल और सोनू (25) पुत्री दान सिंह दरियाल ने जन्मदिन पर बनी खीर खाई थी। इसके कुछ समय बाद ही चारों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजनों ने चारों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने चारों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजिंग की वजह से चारों को उल्टी-दस्त हुए। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमएस डॉ.आरके जोशी ने बताया कि जांच में अंबू, नमन और सोनू को पीलिया होने की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने लोगों को उबला हुआ पानी पीने और बासी भोजन का सेवन नहीं करने की सलाह दी है। सीएमएस ने बताया कि बारिश के सीजन में जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम, टाईफाइड और दमे के रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें