ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीमलबा आने से कुआंताल में चार परिवार खतरे की जद में

मलबा आने से कुआंताल में चार परिवार खतरे की जद में

बारिश मे आए मलबे से कुआंताल के चार परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग...

मलबा आने से कुआंताल में चार परिवार खतरे की जद में
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 27 Jun 2022 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

भीमताल। बारिश मे आए मलबे से कुआंताल के चार परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की।

सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से कुआंताल के विशन राम, जीवन राम, कुंदन‌ राम व सुनील राम के आवासीय भवन‌ में मलबा घुस गया। खतरे की जद में आए मकान में दो माह पहले भी मलबा आने से एक गाय दबकर मर गई थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया उक्त परिवारों को विस्थापित करने के लिए तहसीलदार से वार्ता की। इस पर उन्होंने जल्द विस्थापित करने का आश्वासन दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता चंदन नौगाई, सभासद दीपक कुमार ने प्रशासन से खतरे की जद में आए परिवारों को जल्द सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें