वन कर्मियों पर बंदूक तानी, वीडियो वायरल

Feb 15, 2026 12:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

कालाढूंगी के बरहनी क्षेत्र में वन विभाग की टीम और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना के दौरान तस्कर भागने की कोशिश में थे। वन विभाग ने 20 नग खैर की लकड़ी और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

वन कर्मियों पर बंदूक तानी, वीडियो वायरल

कालाढूंगी। बरहनी क्षेत्र में वन विभाग की टीम और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम तस्करों की तलाश कर रही है। मामला शनिवार सुबह का है। वन विभाग ने खैर की लकड़ी और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक गश्त के दौरान वन कर्मियों को तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस दौरान शनिवार सुबह बरहनी क्षेत्र में तस्करों से आमना-सामना हो गया। वन विभाग की टीम को देखते ही तस्करों ने भागने का प्रयास किया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी दलजीत उर्फ डल्लू निवासी हरसान डैडकोल थापा नगला अपने चार अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। बाद में वन विभाग की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। अस्कोट गांव में छापेमारी कर 20 नग खैर की लकड़ी बरामद की। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेंजर कृष्ण सिंह मेहरा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इधर घटना से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।