Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsForest Department Successfully Rescues Sambar Near Kosi Barrage
कोसी बैराज के पास से सांभर को किया रेस्क्यू

कोसी बैराज के पास से सांभर को किया रेस्क्यू

संक्षेप:

पिछले काफी दिनों से पर्यटकों व राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था सांभर

Dec 06, 2025 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

रामनगर। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कोसी बैराज के पास लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने सांभर को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पिछले काफी दिनों से सांभर यहां दिखाई दे रहा था। पर्यटक और राहगीर उसके साथ सड़कों पर सेल्फी ले रहे थे। कई लोग उसे बिस्कुट और खाद्य पदार्थ भी खिला रहे थे, जिससे उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया था। इस सांभर की वजह से रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि वन्यजीव और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को उच्च अधिकारियों के आदेश और डॉ. साकेत बडोला के निर्देश पर रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज ने कार्रवाई करते हुए कोसी बैराज से सांभर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेस्क्यू के बाद इस सांभर को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया, जहां अब उसकी देखरेख विशेषज्ञ करेंगे।