अवैध रूप से खनन करने में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Mar 09, 2026 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में वन विभाग की टीम ने गौला रेंज के देवरामपुर गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जिसका चालक उपखनिज के कागजात नहीं दिखा सका। एसडीओ एके जोशी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर डौली रेंज परिसर में खड़ा कर दिया।

अवैध रूप से खनन करने में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने सोमवार को एसडीओ (गौला) एके जोशी की नेतृत्व में गौला रेंज के देवरामपुर गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपखनिज जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेकिंग के लिए रोका। जब चालक से उपखनिज से संबंधित कागज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। एसडीओ जोशी ने बताया कि इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर डौली रेंज परिसर में खड़ा कर दिया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह रैक्वाल, वन दरोगा दिनेश चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र तिवारी, चंदन बेदी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।