बाराकोली वन क्षेत्र में भूमि से हटाया अतिक्रमण

Apr 06, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

फोटो....... हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत बाराकोली वन क्षेत्र

बाराकोली वन क्षेत्र में भूमि से हटाया अतिक्रमण

फोटो....... हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत बाराकोली वन क्षेत्र सितारगंज में वन विभाग ने सोमवार को वन भूमि पर निर्मित दो संरचनाओं को हटाकर 0.25 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से की गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज सावित्री गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे आदि रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। विभाग के अनुसार कुल 214.02 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।